गंगापार, अगस्त 13 -- Gangapar News: जसरा, हिन्दुस्तान संवाद । मां जय काला देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पांडर जसरा में बुधवार को नवीन शैक्षणिक भवन का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य डॉ. बाबूलाल तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और फीता काटकर भवन का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख जसरा अजीत सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य उपेन्द्र नारायण मिश्र ने किया।बतौर मुख्य अतिथि एमएलसी बाबूलाल तिवारी ने शिक्षकों से कहा कि शिक्षा से ही समाज का अंधकार मिट सकता है। इसकी जिम्मेदारी शिक्षकों की ही है। विद्यालय के डायरेक्टर दीपक त्रिपाठी ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उपस्थित लोगों में विद्यालय के प्रबंधक भूपेन्द्र त्रिपाठी, को-डायरेक्टर अभय त्रिपाठी, रतन के...