Gangapar News: शिक्षक स्नातक चुनाव में सपा के जीत पर सपाइयों में खुशी
गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक विधानपरिषद सदस्य के चुनाव में सपा प्रत्याशी डाक्टर मान सिंह यादव के जीत पर मांडा में डॉ. रवि शंकर पांडेय के नेतृत्व में सपाइयों ने मिष्ठान्न वितरित कर खुशी जाहिर की।मांडा खास में हंड़िया ग्राम पंचायत के पूर्व ग्राम प्रधान अनिल कुमार पांडेय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. रवि शंकर पांडेय ने इस चुनाव परिणाम को भाजपा के सवर्ण विरोधी कार्यों का दुष्प्रभाव बताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को बड़े पराजय का सामना करना होगा। मौजूद कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान्न वितरित कर खुशी जाहिर की। ओम प्रकाश द्विवेदी, विनोद कुमार द्विवेदी, जंग बहादुर यादव, अरुण कुमार पटेल, विजय श्रीवास्तव, बबई सहित तमाम लोग शामिल रहे। यह भी पढ़ें- UP MLC Elec...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.