गंगापार, अक्टूबर 2 -- Gangapar News: मांडा के शिक्षक राजेश कुमार मिश्रा को डायट प्रयागराज द्वारा शिक्षक सम्मान पत्र से गांधी जयंती पर नवाजा गया। उनको प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। मांडा क्षेत्र के ​प्राथमिक विद्यालय मसौली के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश कुमार मिश्रा को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। ​यह सम्मान गांधी जयंती पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), प्रयागराज के उप शिक्षा निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. सन्तोष कुमार रॉय द्वारा प्रदान किया गया। ​राजेश कुमार मिश्रा को यह सम्मान निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और शैक्षणिक शोध एवं नवाचारों के सफल प्रयोग के लिए मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...