गंगापार, जुलाई 26 -- Gangapar News: हंडिया पीजी कॉलेज में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत की गई। मुख्य अतिथि भदोही सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीके सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पकार हैं और उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहना एक सशक्त एवं विकसित समाज की आधारशिला है। विशिष्ट अतिथि ने योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा, शिक्षक ज्ञान, संस्कार और नैतिक मूल्यों के संवाहक हैं। उनका सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य संरक्षण समाज एवं सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय के शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ अपर जिलाधिकारी विनीता सिंह ने योजना...