Gangapar News: शिक्षक दिवस के पूर्व प्रबंधक व प्रधानाध्यापक सम्मानित
गंगापार, सितम्बर 3 -- Gangapar News: शिक्षक दिवस के पूर्व गुरुवार को प्रांजल पब्लिक स्कूल, कसारी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आरके मिश्र, प्रधानाध्यापक अर्चना पांडेय और कोऑर्डिनेटर कविता तिवारी को एरिया मैनेजर श्याम बहादुर ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। एरिया मैनेजर श्याम बहादुर ने कहा कि शिक्षकों का समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षक विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ ही उन्हें संस्कार, अनुशासन और जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाते हैं। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आरके मिश्र व प्रधानाध्यापक अर्चना पांडेय ने सम्मान के लिए आभार जताते हुए कहा कि शिक्षकों का सम्मान वास्तव में शिक्षा और ज्ञान का सम्मान है। यह भी पढ़ें- बिहार के 38 गुरुजी को मिलेगा राजकीय शिक्षक पुरस्कार, टीचर्स डे पर पटना में हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.