गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: तहसील क्षेत्र के कुर्की गांव स्थित संविलियन विद्यालय में 29 सितंबर को दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब बाउंड्रीवाल लांघ गांव का एक युवक स्कूल परिसर में खेल रही बालिका के पास पहुंच गया। शिक्षक डंडा लेकर उसके पास पहुंच गए और मारापीटा। मारपीट से आहत युवक अपने घर पहुंच गया। इस बात की जानकारी उसने अपने परिजनों को दी तो स्वजन लाठी डंडे लेकर स्कूल में पहुंच गए, शिक्षक की जमकर धुनाई कर दी। घटना देख स्कूल में मौजूद शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे सहम गए। मेजा थाने की पुलिस स्कूल में पहुंच शिक्षक से पूरी जानकारी लेकर लौट गई। सूचना खंड शिक्षाधिकारी कैलाश नाथ को हुई तो उन्होंने शिक्षक से पुलिस को तहरीर देने को कहा, लेकिन घटना से भयभीत शिक्षक घटना के दिन मेजा थाने नहीं जा सका। दबंगों के खिलाफ कुछ कार्रवाई न होता देख भुक्तभ...