Gangapar News: शिक्षकों ने निकाली तिरंगा यात्रा
गंगापार, अगस्त 14 -- Gangapar News: परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने नगर पंचायत फूलपुर में तिरंगा यात्रा निकाल कर देशभक्ति भाव को भरने का कार्य किया। प्राथमिक व संविलियन विद्यालयों के शिक्षकों ने ब्लॉक संसाधन केंद्र फूलपुर से शुक्रवार को तिरंगा रैली निकाली। रैली अंजही, दुनियागंज, लोचनगंज, कर्नलगंज आदि मोहल्लों तक ले जाई गई।मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि आज का दिन बहुत ही ऐतिहासिक व शोक का दिन हैं क्योंकि आज के ही दिन अखंड भारत दो भागो में विभाजित हुआ था। हम सभी को सदैव यह स्मरण रखना होगा साथ ही अखंड भारत का स्वप्न भी देखना होगा। अध्यक्षता करते हुए बीईओ प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि तिरंगा रैली हम सभी में राष्ट्रभक्ति के भाव को भरने का कार्य करता हैं साथ ही स्वतन्त्रता सेनानियों के त्याग बलिदान को स्मरण भी कराता है। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.