Gangapar News: शिक्षकों के सम्मानित होने पर मिली बधाई
गंगापार, अक्टूबर 6 -- Gangapar News: सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। उप्रावि थानापुर की सहायक अध्यापिका अरुणा त्रिपाठी और प्रावि रघुनाथपुर के सहायक अध्यापक संजीव राय को डायट प्राचार्य संतोष कुमार राय और बीएसए अनिल कुमार द्वारा कुशल अध्यापन के लिए दो अक्तूबर को डायट में सम्मानित किया गया। इस पुरस्कार से विद्यालय के अध्यापकों और बच्चों में उत्साह है।बीईओ सहसों वरुण कुमार मिश्रा ने दोनों शिक्षकों को बधाई दिया है। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गिरजा देवी, दीपमा जायसवाल, अजीत सिंह, बीआरसी के आनंद मिश्रा, अंकित ओझा, मानसी दूबे, रवि प्रकाश, ललित नारायण, सविता यादव आदि ने भी बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.