Gangapar News: शवयात्रा की डगर भी मुश्किल, रास्ते में भरा कीचड़ व जलजमाव
गंगापार, जुलाई 22 -- Gangapar News: क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मांडा रोड स्टेशन तक जाने वाले रास्ते में बारहमासी जलजमाव के चलते लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी रास्ते से होकर डेंगुरपुर और महेवाकला गंगाघाट पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग शवयात्रा लेकर विभिन्न गांवों से आते हैं। जिंदा तो दूर, मौत के बाद भी लोगों का गंगाघाट तक पहुंचना कठिन हो गया है। प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग पर स्थित नहवाई बाजार से मांडारोड रेलवे स्टेशन दूरी दो किमी और रेलवे स्टेशन से एक किमी आगे महेवा कला व डेंगुरपुर गंगा घाट तक प्रतिदिन सैकड़ों रेलयात्रियों, गंगापार के भदोही जनपद जाने वाले तमाम लोगों और पूरे मांडा व कोरांव क्षेत्र के शव यात्रा इसी मार्ग से गंगा घाट तक पहुंचते हैं। नहवाई बाजार से लेकर महेवा कला और डेंगुरपुर गंगा घाट तक तथा मांडा रोड रेलवे स्टेशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.