गंगापार, अगस्त 21 -- Gangapar News: बारा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में शराब पीने के बाद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर बारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी स्व मुन्नालाल का 25 वर्षीय पुत्र रामराज गुरुवार रात अपने साढ़ू के घर आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होने गया था। वहां उसने रिश्तेदारों के साथ शराब पी। देर रात वह तीन रिश्तेदारों के साथ अपने घर लौटा। परिजनों के अनुसार, घर पहुंचने के बाद भी चारों ने शराब का सेवन किया। शुक्रवार दोपहर उसकी पत्नी अंतिमा ने अपनी सास प्रेमवती को बताया कि रामराज काफी देर से उठ नहीं रहा है। सास के पहुंचने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस को लिखित सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार...