गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। बाबू फतेह बहादुर सिंह इंटर कॉलेज हाटा मांडा में 31 अक्तूबर शनिवार को धूमधाम से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई जाएगी। मुख्य अतिथि विधायक कोरांव राजमणि कोल व अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह करेंगे। प्रधानाचार्य हरी शंकर सिंह ने बताया कि हर साल 31 अक्तूबर को पारंपरिक ढंग से होने वाले जयंती समारोह में विद्यालय के छात्र, छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Chandauli News: लौह पुरुष पटेल की जयंती पर होंगे विविध कार्यक्रम यह भी पढ़ें- Badaun News: पटेल चौक पर मनायी जायेगी लौहपुरुष की जयंती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...