गंगापार, जुलाई 5 -- Gangapar News: उतरांव थाना क्षेत्र स्थित भदवा-सैदाबाद विद्युत उपकेंद्र पर शनिवार देर रात शटडाउन देने से इनकार करने पर दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि एक दर्जन से अधिक लोगों ने पावर हाउस में घुसकर ड्यूटी पर तैनात बिजलीकर्मी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में बिजलीकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने पावर हाउस में तोड़फोड़ कर सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया। घटना से बिजली विभाग के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल कर्मचारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदाबाद भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद बिजली विभाग के अ...