Gangapar News: शंकरगढ़ में लाखों की चोरी, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
गंगापार, अगस्त 20 -- Gangapar News: शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अतरी कसौटा में शनिवार रात एक घर में सेंध लगाकर लाखों रुपए की चोरी हुई थी। भुक्तभोगी महिला ने एसीपी बारा को शिकायती पत्र देकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। अतरी कसौटा निवासिनी रिचा मिश्रा के घर में शनिवार रात सेंध काट कर लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात, नकदी सहित घरेलू सामान उठा ले गए। रविवार को जानकारी होने पर महिला ने शंकरगढ़ थाना में लिखित शिकायती पत्र दिया। आरोप है कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई नहीं की। एसीपी बारा को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि बार बार कहने के बावजूद पुलिस ने डाग स्क्वायड टीम को नहीं बुलाया। अन्यथा चोरी का खुलासा हो सकता था।इस संबंध में एसीपी बारा वेद व्यास मिश्रा ने बताया कि शंकरगढ़ पुलिस ने घटना की प्राथिमिकी दर्ज कर लिया है। बुधवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.