Gangapar News: शंकरगढ़ में जाम से विद्याथी-किसान और व्यापारी परेशान
गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: बारा/शंकरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बारा तहसील की एक मात्र नगर पंचायत शंकरगढ़ में जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। रानीगंज फ्लाईओवर के निर्माण कार्य से जाम की समस्या बढ़ गई है। फ्लाईओवर मार्ग पर आवागमन बंद होने से लोग सदर बाजार और पुरानी बाजार के रास्ते निकलने को मजबूर हैं। इन रास्तों से गुजरने वाले भारी वाहन जाम की समस्या को और गंभीर बना रहे हैं। जाम से स्कूली छात्र-छात्राएं, मरीजों, एंबुलेंस और रोजमर्रा के काम से निकलने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसानों को भी खाद-बीज खरीदने के लिए बाजार पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण लोगों का समय और जरूरी कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।बताया कि बाजार के संकरे रास्तों पर भारी वाहनों की आवाजाही से यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। फ्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.