Gangapar News: शंकरगढ़ की रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन
गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: शंकरगढ़ की ऐतिहासिक रामलीला में बुधवार को धनुष यज्ञ प्रसंग का मंचन जयशंकर रामलीला मंडल कमेटी, कूड़ी, रीवा द्वारा किया गया। भगवान श्रीराम और माता सीता के स्वयंवर का प्रसंग देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक मौजूद रहे। राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर का दृश्य प्रस्तुत किया गया। स्वयंवर में पहुंचे अनेक राजा शिव धनुष उठाने में असफल रहे। इसके बाद गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम ने शिव धनुष उठाकर प्रत्यंचा चढ़ाई। धनुष टूटते ही रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। रामलीला के आयोजक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रामलीला में प्रतिदिन कुशल कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रसंगों का मंचन किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gangap...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.