Gangapar News: व्यापारी के घर सिलेंडर लीक, मची अफरातफरी
गंगापार, सितम्बर 1 -- Gangapar News: लेड़ियारी हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार निवासी व्यापारी ईश्वरचंद्र केशरी के घर मंगलवार शाम चाय बनाते समय सिलेंडर लीक कर गया। लीकेज से आग लगी तो घर में हड़कंप मच गया।शोर सुनकर बाजार के लोग भी इकट्ठा हो गए। घर के सामने से गुजरने वाले कोरांव नारीबारी मार्ग पर भी दोनों तरफ भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच पड़ोसियों ने किसी तरह घर से बाहर सिलेंडर उठाकर फेंक दिया। स्थानीय चौकी लेड़ियारी की पुलिस भी पहुंची तो किसी तरह आग को बुझाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.