गंगापार, जुलाई 14 -- Gangapar News: बारा, हिन्दुस्तान संवाद। जेपी सीमेंट कंपनी सड़वा खुर्द, बारा के कर्मचारियों और ठेका मजदूरों का चल रहा धरना सातवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। मजदूरों का आरोप है कि कर्मचारियों को 10 माह से वेतन नहीं मिला है। कंपनी के कर्मचारी कंपनी में लगातार ड्यूटी पर समय से आते हैं तथा अपना पंच और हाजिरी रजिस्टर में हस्ताक्षर लगातार करते चले आ रहे हैं।बताया कि आठ जुलाई 2026 को सुबह एक गाड़ी को गेट पास बनाकर अंदर कराया गया। सूचना मिलते ही कर्मचारी पूर्व आदेश के विरोध में गेट पर एकठ्ठा होकर अपने वेतन व काम की मांग करते हुए धरना शुरू कर दिया। मजदूर लगातार सात दिनों ड्यूटी टाइम गेट पर शांति पूर्वक अपनी मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। मजदूरों का कहना है कि जब तक हमारी समस्या हल नहीं होगी धरना जारी रहेगा। कंपनी के कोई जिम्मे...