गंगापार, अगस्त 2 -- Gangapar News: जरा सी बात को लेकर अखरी शाहपुर गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चले, जिसमें कई को चोटे आई। एक पक्ष की रजवन्ती देवी की ओर से मेजा थाने में घटना में शामिल लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। बुजुर्ग महिला रजवन्ती ने बताया कि सुबह आठ बजे के लगभग उसके खेत में धान की रोपाई होनी थी। ट्रैक्टर से जुताई करते समय विपक्षी का मेड़ कट गया। इसी बात को लेकर विपक्षी सतीश विश्वकर्मा, पंकज विश्वकर्मा, राजू विश्वकर्मा, मथुरा प्रसाद, कृष्णा प्रसाद सहित अन्य लोग पहुंच गए। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: भूमि विवाद में हंसिया से हमला, महिला गंभीर रूप से घायल गाली गलौज देना शुरू कर दिया, जब उसने मना किया तो लाठी डंडे से लैस लोगों ने हमला बो...