गंगापार, जुलाई 3 -- Gangapar News: अभिराजी विहार इंटर कालेज व पब्लिक स्कूल मांडा खास में विश्व पर्यावरण दिवस पखवारा के अन्तर्गत सेमिनार, पदयात्रा तथा पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। विश्व युवक केन्द्र, वसेरा तथा अभिराजी विहार पब्लिक स्कूल व इंटर कॉलेज के संयुक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार मौर्य ने बताया कि जलवायु परिवर्तन को रोकने के लिये वृक्षारोपण एकमात्र विकल्प है। वृक्षों से हमें जीवन रक्षक औषधियां, फल आदि मिलते हैं। वृक्षों के अंधाधुंध कटान के कारण ही जलवायु परिवर्तन हो रहा है। वसेरा के सचिव देवेन्द्र कुमार शर्मा ने "विश्व युवक केन्द्र का नारा, पर्यावरण हो शुद्ध हमारा। वसेरा ने अभियान चलाई, वृक्षारोपण करना भाई" कविता के माध्यम से जीवन में वृक्षारोपण के महत्व को बताया। कार्यक्रम में वेदानन्द वेद, उज्जवल कुमार, अ...