गंगापार, सितम्बर 27 -- Gangapar News: विवाहिता के अचानक लापता होने से परिजन चिंतित हैं। काफी तलाश के बाद भी उसका सुराग नहीं मिलने पर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के बांका जलालपुर गांव निवासी 28 वर्षीय कुसायमा बानो 21 सितंबर की सुबह घर से निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर उसकी सास उम्मतुन निसा ने रविवार को थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। उम्मतुन निसा के अनुसार वह पिछले कई दिनों से मायके होलागढ़ जाने की जिद कर रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...