Gangapar News: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
गंगापार, अगस्त 28 -- Gangapar News: स्थानीय थाना क्षेत्र के अल्हवा गांव में गुरुवार रात एक विवाहिता अपने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा जान दे दी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उसकी सांसे चल रही थी, परिजन तत्काल पास के एक डॉक्टर के पास ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में शव को घर लाकर पुलिस को जानकारी दी गई। जिस पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सबसे दुखद यह है कि मृतका को पिछले 21 अगस्त को ही ऑपरेशन के बाद बच्ची पैदा हुई थी। 20 वर्षीय निलाक्षी का मायका मध्य प्रदेश के रीवा जिले के थाना सोहागी अन्तर्गत कोनिया गांव में था। उसकी शादी पिछले वर्ष ही कोरांव के अल्हवा गांव के जितेंद्र सिंह के साथ हुई थी। उसका पति जितेंद्र पास के महुली गांव के पोस्ट आफिस मे बतौर पोस्टमैन के रूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.