Gangapar News: विवाहिता ने पति पर मारपीट का लगाया आरोप
गंगापार, जुलाई 19 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति पर मायके से रुपये लाने का दबाव बनाने, मारपीट करने और घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने रविवार को कौंधियारा थाने में तहरीर देकर बताया कि ढाई वर्ष पूर्व उनका प्रेम विवाह हुआ था और उनका डेढ़ वर्षीय पुत्र है। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से पति मायके से रुपये लाने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जाती है। रविवार भोर में पति कथित रूप से शराब के नशे में मायके पहुंचकर हंगामा करने लगा और रुपये लाने तक घर में प्रवेश न देने की बात कही। पीड़िता बच्चे के साथ थाने पहुंची। कौंधियारा पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.