Gangapar News: विवाद में युवक पर धारदार हथियार से हमला
गंगापार, अक्टूबर 2 -- Gangapar News: रमकियांन मोहल्ला के गांधीनगर निवासी 30 वर्षीय सूरज कुमार पुत्र रमेश कुमार शुक्रवार को किसी काम से सिरसा बाजार गया था। इसी दौरान खानपुर निवासी एक अधेड़ व्यक्ति से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर अधेड़ ने धारदार हथियार से सूरज कुमार पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.