गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: बाजार स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर परिसर में चल रही श्रीरामलीला के 14वें दिन विभीषण शरणागति और रामेश्वरम स्थापना की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने सशक्त अभिनय और प्रभावशाली संवादों के जरिए रामायण के प्रसंगों को जीवंत कर दिया। लीला के दौरान भगवान श्रीराम की जयकार से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंचन में दिखाया गया कि रावण की नीतियों से असहमत विभीषण उसे समझाने का प्रयास करते हैं, लेकिन बात नहीं बनने पर लंका छोड़कर भगवान श्रीराम की शरण में पहुंचते हैं। वानर सेना के बीच विभीषण के आगमन को लेकर चर्चा होती है, लेकिन भगवान श्रीराम शरणागत को स्वीकार करते हुए उन्हें अभयदान देते हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: खबर कर दो रघुनंदन को खड़ा हूं दर पे दर्शन को.... इस प्रसंग के माध्यम से कलाकारों ने शरणागत की रक्...