Gangapar News: विभागीय मानक के अनुसार नहीं बनाई गई उपरिगामी नहर
गंगापार, अगस्त 11 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। सलैया खुर्द गांव के बीच से गुजरी उपरिगामी डीही नहर में रिसाव हो गया है। गांव के पूर्व प्रधान बाल कृष्ण उपाध्याय ने बताया कि बेलन नहर की डीही माइनर में टेल तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए बेलन नहर के इंजीनियरों ने वर्ष 1980 में सलैया गांव के उपर से माइनर का निर्माण कराया।अब निर्माण के दो दशक बाद इस पक्की माइनर में रिसाव हो गया है। पानी का तेज धार गिरने से गांव में चारों तरफ कीचड़ हो जाता है। किसानों ने बताया कि लालतारा बाजार से डीही तक लगभग 12 किलोमीटर पहुंचने वाली माइनर के बीच उपरिगामी माइनर में लगभग 60 पीलर बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.