Gangapar News: विधायक निधि से आरसीसी संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू
गंगापार, सितम्बर 3 -- Gangapar News: फूलपुर विधायक दीपक पटेल की विधायक निधि से स्वीकृत आरसीसी संपर्क मार्ग का निर्माण गुरुवार को हवन-पूजन के साथ शुरू कराया गया। विहिप नेता पवन कुमार पाण्डेय ने विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। उन्होंने बताया कि उमरपुर पक्की सड़क से बनने वाला यह सीसी मार्ग ब्राह्मण बस्ती, जसवाल बस्ती, प्रजापति बस्ती और यादव बस्ती को मुख्य मार्ग से जोड़ेगा। मार्ग बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा के साथ जलभराव से भी राहत की उम्मीद है। इस दौरान लालचंद्र पाण्डेय, रामसूरत पाण्डेय, महेंद्र पाण्डेय, प्रेम चंद्र जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, प्रवीण जायसवाल, भोलानाथ यादव, शिवनारायण विश्वकर्मा, राज सोनकर, ओमप्रकाश प्रजापति व बाबूलाल भारतीय मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.