गंगापार, अगस्त 26 -- Gangapar News: विधायक कोरांव राजमणि कोल का फर्जी लेटर पैड का दुर्पयोग कर एक व्यक्ति ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया, इस बात की जानकारी जैसे ही विधायक कोरांव को हुई उन्होंने मेजा कोतवाली में तहरीर देते हुए लेटर पैड का दुर्पयोग करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही। विधायक की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई। विधायक की तहरीर के मुताबिक तहसील मेजा के दिघिया गांव में स्थित चकमार्ग संख्या 901 व चकनाली संख्या 902 व भूमि संख्या 903 के बावत वर्ष 2022 में नियम 51 के तहत विधान सभा कार्यवाही के लिए प्रश्न उठा रखा था। जिसमें राजस्व टीम द्वारा नियम 51 के तहत पूरी कार्रवाई कर रिपोर्ट विधान सभा में प्रेषित कर दी थी, लेकिन भूमिधर को नाजायज लाभ दिलाने के लिए अज्ञात व्यक्ति द्वारा 26 जनवरी ...