Gangapar News: विधान परिषद चुनाव में जीत पर दी बधाई
गंगापार, नवम्बर 2 -- Gangapar News: विधान परिषद चुनाव में जीत हासिल करने पर क्षेत्र के मई जगतपुर निवासी समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष आर्मी ने डॉ. मानसिंह यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि डॉ. मानसिंह यादव सौम्य, सरल और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति हैं। उनका व्यवहार हमेशा सभी के प्रति सम्मानजनक रहता है। यही वजह है कि वह शिक्षकों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच लोकप्रिय हैं। संतोष आर्मी ने कहा कि डॉ. मानसिंह यादव ने अपने सरल व्यक्तित्व, संघर्षशील स्वभाव और जनहित के प्रति समर्पण से लोगों का विश्वास हासिल किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.