Gangapar News: विद्युत करंट की चपेट में आने से कपड़ा व्यवसाई क मौत
गंगापार, अगस्त 25 -- Gangapar News: भारतगंज, हिसं। बारिश के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से 35 वर्षीय कपड़ा व्यवसायी की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।भारतगंज के मंगलवारी बाजार निवासी 35 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र स्व. बब्बू मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे त्रिमुहानी स्थित अपनी कपड़े की दुकान की छत पर गए थे। बताया जाता है कि बारिश के दौरान छत पर विद्युत करंट की चपेट में आ गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, जहां से सीएचसी मांडा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मनीष कुमार कपड़े की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक अपने पीछे पत्नी, नौ वर्षीय पुत्री तथा चार और पांच वर्षीय दो पुत्रों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.