गंगापार, जुलाई 21 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। कन्या विद्यालय से घर लौट रही मासूम को गाली देते हुए पीटने के बाद घर शिकायत करने गए उसके पिता को भी पीटा। पीड़ित के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।थाना क्षेत्र के भारतगंज कस्बे के वार्ड सात निवासी नियाज़ अहमद ने थाने में तहरीर दी कि कस्बे के कन्या विद्यालय में पढ़ रही उसकी 11 वर्षीया मासूम बेटी को रास्ते में रोककर मोहल्ले के कुल्ली पुत्र सद्दी ने गाली देते हुए पीटा। जब आरोपी के घर शिकायत करने नियाज़ अहमद गया तो उसे भी गाली देते हुए पीटा। पीड़ित के तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...