गंगापार, नवम्बर 1 -- Gangapar News: बाबू फतेह बहादुर सिंह इंटर कॉलेज, हाटा में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। इस दौरान छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी। समारोह की अध्यक्षता कर रहे अधिवक्ता सूर्य शेखर प्रताप सिंह ने छात्रों के बहुमुखी विकास की सराहना करते हुए कहा कि अल्प सुविधा के बावजूद विद्यालय के छात्रों में शहरी विद्यालयों के छात्रों से किसी तरह की प्रतिभा में कमी नहीं है। संचालन अरुण कुमार पटेल ने किया। मुख्य अतिथि विजय कुमार सिंह ग्राम प्रधान हाटा रहे। प्रधानाचार्य हरिशंकर सिंह ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। छात्रों के कार्यक्रमों का मौजूद सभी अभिभावकों ने सराहना की। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 'सतर्कता, ईमानदारी और पारदर्शिता से ही तरक्की संभव' यह भी पढ़ें- Purnia News: सरदार पटेल की 151 वीं जय...