Gangapar News: विद्यालय में गिरे पोल को न हटाने पर शिकायत
गंगापार, जुलाई 29 -- Gangapar News: विकास खंड उरुवा के प्राथमिक विद्यालय केवटाही में कुछ दिन पूर्व विद्यालय परिसर में विद्युत पोल गिर गया था, जिसकी शिकायत संबंधित पावर हाउस औता में की गई थी, लेकिन आज तक बिजली विभाग द्वारा गिरे हुए विद्युत पोल को व्यवस्थित नहीं किया जा सका है। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी वरुण कुमार मिश्र ने बताया कि एक माह पूर्व आंधी बारिश के कारण विद्यालय से सटा एक विद्युत पोल विद्यालय परिसर में गिर गया था। जिसकी शिकायत विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा की गई थी। बताया कि विद्युत विभाग की उदासीनता के चलते बच्चों को पीने के पानी, एमडीएम के संचालन सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर स्कूल के उपर से गुजरे बिजली तार हटाने की मांग की
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.