Gangapar News: विद्यालय के गेट पर कूड़े का ढेर
गंगापार, नवम्बर 2 -- Gangapar News: सिरसा कस्बे में स्थित राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के गेट के सामने भारी मात्रा में कूड़ा इकट्ठा पड़ा है, इस कूड़े की वजह से स्कूल की छात्राओं व शिक्षकों को काफी दिक्कतें हो रही है। स्कूल के प्रधानाचार्य संदीप कुमार ने बताया कि गेट के पास इकट्ठा कूड़ा हटाने को लेकर उन्होंने नगर पंचायत सिरसा के अधिशाषी अधिकारी सहित अन्य को पत्र भेज रखा है, लेकिन कूड़ा हटाया नहीं जा सका। इस कूड़े से उठने वाली बदबू से स्कूल का वातावरण दूषित हो जा रहा है। राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास प्राथमिक विद्यालय सिरसा व जूनियर हाई स्कूल का रास्ता भी गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि यदि कूड़ा जल्द न हटाया गया तो संक्रामक बीमारी फैल सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.