Gangapar News: विद्यालय की जमीन पर कब्जे का प्रयास, विरोध में बच्चों ने निकाला जुलूस
गंगापार, अगस्त 5 -- Gangapar News: शिवजियावन इंटरमीडिएट कॉलेज लेड़ियारी की एक भूमि पर दूसरे पक्षों द्वारा दो दिन पूर्व सुबह जोताई कर प्रशासन व विद्यालय के सामने चुनौती खड़ी कर दी गई। ग्राम न्यायालय द्वारा दिए गए स्थगन आदेश के बावजूद कथित रूप से जमीन पर जबरन कब्जा किया गया है। विद्यालय के प्रबंधक ने साक्ष्यों और अभिलेखों के साथ मामले की लिखित सूचना खीरी थाने में दी लेकिन कोई भी कार्रवाई न होने पर बुधवार सुबह स्कूल के छात्र-छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा और वह स्थानीय प्रशासन के विरोध में सड़क पर उतर गये। उनके हाथों में प्रशासन विरोधी बैनर पोस्टर मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं का यह गुस्सा लेड़ियारी बाजार में स्कूल से मंडी तिराहे तक देखने को मिला। जानकारी पाकर एसडीएम कोरांव ठाकुर प्रसाद और एसीपी मेजा वृजेश पाठक पहुंचे और बरसात खत्म होने तक दोनों पक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.