Gangapar News: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 50 हजार की ठगी का आरोप, मुकदमा दर्ज।
गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। सरायइनायत थाना क्षेत्र के सराय लाहुरपुर निवासी महेश भारतीय ने उतरांव थाना क्षेत्र के सरायबंशी गांव निवासी विकास गुप्ता पर अपने बेटे को सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने और फर्जी वीजा देने का आरोप लगाया है। मामले में उतरांव पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।महेश भारतीय के अनुसार अप्रैल 2024 में उन्होंने बेटे को सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के लिए विकास गुप्ता पुत्र फूलचंद्र निवासी सरायवंशी को कुल 50 हजार रुपये दिए थे। आरोप है कि यह रकम ऑनलाइन माध्यम से अलग-अलग किस्तों में बताए गए खाते में भेजी गई थी। इसमें 33 हजार, सात हजार और 10 हजार रुपये की रकम शामिल थी। पीड़ित का आरोप है कि बेटे को विदेश भेजने के लिए फर्जी वीजा उपलब्ध कराया गया, जिसके कारण वह सऊदी अरब नहीं जा सका। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.