गंगापार, अक्टूबर 5 -- Gangapar News: क्षेत्र के प्रतापपुर विधानसभा अंतर्गत बालिकरनपुर में पुरुषों की 3.5 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में धावकों ने प्रतिभाग किया। दौड़ आकाश बिल्डिंग मैटेरियल, हेमापुर से शुरू होकर एसजीआईसी पब्लिक स्कूल, बलिकरनपुर में समाप्त हुई। समापन के बाद विजेता धावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में भदोही के सतीश वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल कर स्कूटी पुरस्कार जीता। प्रतापगढ़ के राजकुमार दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें रेंजर साइकिल प्रदान की गई। झूंसी के करन निषाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और उन्हें भी रेंजर साइकिल से पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में 20वें स्थान तक आने वाले धावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोहिया वाहिनी गं...