गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: विजयदशमी पर मंगलवार को शंकरगढ़ के कसौटा के राजा महेंद्र प्रताप सिंह का पारंपरिक राज दरबार सजेगा। इस अवसर पर क्षेत्र के लोग अपने राजा की नजर उतारकर उनकी दीर्घायु और कुशलता की कामना करेंगे। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा के तहत राजपरिवार में शस्त्र पूजन के बाद राजा महेंद्र प्रताप सिंह दरबार में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे। राजपरिवार के अनुसार, नजराना भेंट करने का कार्यक्रम शाम 7:30 से रात 12 बजे तक चलेगा। विजयदशमी पर आयोजित होने वाले इस राजदरबार में शंकरगढ़ क्षेत्र के साथ आसपास के गांवों और दूसरे जिलों से भी लोगों के पहुंचने की संभावना है। लोग राजमहल पहुंचकर राजा से मुलाकात करेंगे और नजराना भेंट कर उनके प्रति सम्मान प्रकट करेंगे। इस दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया जाएगा। राजदरबार में राजा औ...