गंगापार, सितम्बर 24 -- Gangapar News: पी रस्तोगी इंटर कॉलेज मालक हरहर प्रयागराज में आयोजित सोरांव संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता में विक्रमादित्य इंटर कॉलेज गोरापुर सिकंदरा बहरिया के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है । कप्तान शिवांश यादव के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय में प्रबंधक बांके बिहारी सिंह एवं प्रधानाचार्य शशिकांत दुबे ने खिलाड़ियों को उत्साह वर्धन किया और खेल प्रशिक्षक अनिल कुमार पटेल एवं उनके सहयोगी राकेश कुमार को भी बधाई दी। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य भोलानाथ यादव सहित सभी शिक्षक साथी उपस्थित रहे । यह भी पढ़ें- Hapur News: विजेता टीम का स्वागत किया गया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...