Gangapar News: विक्की बने सवर्ण आर्मी के विधानसभा मेजा सचिव
गंगापार, अक्टूबर 5 -- Gangapar News: मांडा क्षेत्र के नहवाई गांव निवासी विकास ऊर्फ विक्की तिवारी को सवर्ण आर्मी संगठन एवं सवर्ण न्याय समिति का मेजा विधानसभा सचिव मनोनीत किया गया। इस मनोनयन पर तमाम लोगों ने खुशी जाहिर की है। इस आशय की जानकारी सवर्ण आर्मी के जिलाध्यक्ष आनंद द्विवेदी यमुनापार प्रयागराज ने दी। यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय के निर्देशन पर किया गया। उक्त मनोनयन पर अभय तिवारी, सौरव तिवारी, आकाश तिवारी सहित तमाम लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए मनोनीत विक्की तिवारी को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.