गंगापार, जुलाई 19 -- Gangapar News: ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद रविवार को कौड़िहार ब्लॉक प्रमुख मोहम्मद मुजफ्फर का पांच वर्ष का कार्यकाल भी समाप्त हो गया। कौड़िहार विकासखंड के इतिहास में यह कार्यकाल कई कारणों से चर्चा में रहा। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार पिछले पांच वर्षों के दौरान ब्लॉक प्रमुख का अधिकांश समय विवादों और कानूनी मामलों के बीच बीता, जबकि विकास कार्य अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका। जानकारी के अनुसार मोहम्मद मुजफ्फर ने न्यायालय के आदेश पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ ग्रहण की थी। शपथ ग्रहण के बाद वह पुनः जेल चले गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बाद पूरे कार्यकाल में वह ब्लॉक मुख्यालय नहीं पहुंचे। इससे विकासखंड स्तर पर जनप्रतिनिधित्व और विकास कार्यों की निगरानी प्रभावित रही। ब्लॉक क्षेत्र क...