गंगापार, अगस्त 13 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात, गर्मी और उमस का प्रकोप बढ़ने के साथ ही सीएचसी में सर्दी, खांसी, बीपी और वायरल बुखार के साथ ही पेट दर्द, अपच और चर्मरोग के मरीज भी आने शुरू हो गए हैं।बरसात और तेज हवा के बाद तीखी धूप व उमस के चलते सीएचसी में सर्दी, खांसी, बीपी और बुखार के साथ ही अपच, पेट दर्द और चर्मरोग के मरीज भी सीएचसी में पहुंचने लगे हैं। मांडा सीएचसी के ओपीडी में मरीज देख रहे डाक्टर अजीत सिंह ने बताया कि इन दिनों सीएचसी की कुल पांच ओपीडी मिलाकर औसत ढाई से तीन सौ मरीजों का परीक्षण कर उनको जरूरत के अनुसार दवा, इंजेक्शन और ड्रिप दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई बीमारियों की दस्तक अधीक्षक डाक्टर यूपी सिंह कुशवाहा ने भी मरीजों से अपील की है कि भीषण उमस व गर्मी को देखते ...