Gangapar News: वाटर ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के नाम पर बार-बार खोदी जा रही सड़क
गंगापार, नवम्बर 4 -- Gangapar News: कोरांव, मांडा के विभिन्न गांवों में पानी पहुंचाए जाने के नाम पर सड़क को कार्यदाई संस्था द्वारा बार-बार जेसीबी से खोद दिया जा रहा है। सड़क तोड़े जाने से जहां यात्रियों को आवागमन में भारी दिक्कतें हो रही है, वहीं सड़क पर गहरे गड्ढे की वजह से किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। सोरांव गांव के आलोक शुक्ल ने बताया कि उनके गांव के सामने स्थित डोरवा सोरांव मार्ग को दोबारा तोड़ दिया गया। कुछ माह पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क को पक्का करने के लिए लाखों खर्च किए गए थे, जिसे दोबारा तोड़ दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के योजना के तहत पकरी सेवार गंगाघाट पर करोड़ों की योजना वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है। दस प्लांट तक पानी पहुंचाए जाने के नाम पर मनमानी की जा रही है। दो दिन पकरी सेवार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.