गंगापार, सितम्बर 22 -- Gangapar News: फूलपुर, हिन्दुस्तान संवाद। प्रतिमा विसर्जन को गए युवक का शव देर रात वरुणा नदी में उतराया हुआ मिला।शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फूलपुर कोतवाली अंतर्गत बगदहा हवासाबाद गांव निवासी अजय कुमार यादव (35) पुत्र राम कैलाश सोमवार शाम प्रतिमा विसर्जन के लिए वरुणा बाजार के वरुणा नदी गया हुआ था। इस दौरान वह नदी में डूब गया। रात तक ग्रामीण उसे नदी में खोजते रहें पर उसका पता न चला। रात साढ़े बारह बजे उसका शव वहीं पास में ही नदी में उतराया। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएम के लिये भेज दिया। मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। अजय कुमार यादव घर पर रहकर कृषि कार्य करता था। उसके तीन पुत्र राजेश यादव,सुरेश यादव, रोहित यादव, पत्नी सिंगारी यादव,माँ सावित्री देवी का रों रोकर बुरा हाल है। गत सत्रह मार्च को अ...