गंगापार, जुलाई 18 -- Gangapar News: जगतपुर स्थित जल निगम के पंपिंग स्टेशन पर लगातार लो वोल्टेज की समस्या के कारण पिछले दो दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इससे बलरामपुर, बरेठी, मंडौर, गोपालपुर, जगतपुर समेत दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीण भीषण पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। लोगों को बाल्टी भर पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जबकि कई परिवार निजी हैंडपंपों और दूर-दराज के जल स्रोतों पर निर्भर होने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जल निगम और बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अधिकारियों से कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। इससे लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

पानी की आपूर्ति में रुकावट ग्रामीणों ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पहले भी जल निगम की ...