गंगापार, जुलाई 10 -- Gangapar News: खीरी थाना क्षेत्र के लेड़ियारी बाजार में तालाब के पास स्थित एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में गुरुवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित जब शुक्रवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान का टूटा ताला देखकर दंग रह गया। घटना की रिपोर्ट चौकी लेड़ियारी में दी गई है। संतोष सिंह पुत्र दुखहरन सिंह निवासी पवारी की लेड़ियारी मे साधू सिंह के मकान में किराए पर मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। पीड़ित के अनुसार नौ जुलाई को रात 9 बजे दुकान बंद कर वह घर चला गया। 10 जुलाई की सुबह 9 बजे दुकान पर पहुंचने पर ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर से एलसीडी, स्क्रीन मशीन, एसएमडी सहित अन्य सामान गायब थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...