Gangapar News: लेड़ियारी में बाढ़ के पानी से गिरा कच्चा मकान
गंगापार, सितम्बर 2 -- Gangapar News: ग्राम पंचायत लेड़ियारी के मजरा तेलियान पुरवा में बाढ़ के पानी ने एक गरीब परिवार का कच्चा मकान गिर गया। आत्मदेव विश्वकर्मा और उनकी पत्नी कंचन देवी किसी तरह मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रविवार सोमवार की बरसात मे उनका कच्चा मकान बाढ़ के पानी में भरभरा कर गिर गया। प्रभावित परिवार के अनुसार लगातार हो रही बारिश से घर में पानी भर गया, जिससे दीवारें कमजोर होकर गिर गईं। गनीमत रही कि परिवार के लोग समय रहते बाहर निकल गए थे जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। घर गिरने से अन्दर रखा सारा सामान, अनाज, कपड़े और बर्तन मलबे में दब गए । अब पति-पत्नी अपने परिवार के साथ खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.