Gangapar News: लेड़ियारी में आवारा कुत्तों का आतंक, दो बच्चों को किया जख्मी
गंगापार, अक्टूबर 7 -- Gangapar News: खीरी थाना क्षेत्र के लेड़ियारी ग्राम सभा के मजरा कैथवल और कोलसरा गांव में पिछले एक हफ्ते से आवारा कुत्तों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि दो-तीन घरों के लोगों को आवारा कुत्तों ने अपना निशाना बनाया है। कोलसरा निवासी दुर्गा प्रसाद के पुत्र अमन राज और बबलू केशरी कैथवल के पुत्र देव केशरी को कुत्ते ने काट लिया, जिससे दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों द्वारा आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाकर एंटी रेबीज वैक्सीन लगवाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में 8-10 आवारा कुत्तों का झुंड घूम रहा है, जो राहगीरों, स्कूली बच्चों और महिलाओं पर हमला कर रहे हैं। शाम होते ही मुख्य मार्ग पर निकलना मुश्किल हो गया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि जल्द से ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.