Gangapar News: लूट की एफआईआर तक नहीं, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: सरायइनायत थाना क्षेत्र की सहसों पुलिस चौकी के अंतर्गत चोरी, छिनैती और लूट की घटनाएं लगातार सामने आने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हाईवे पर पिकअप चालक से लूट के मामले में घटना के दो दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। इससे पहले सप्ताहभर पूर्व सहसों बाईपास पर टायर की दुकान में हुई हजारों रुपये की चोरी का भी पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। पीड़ित दुकानदार कार्रवाई के लिए चौकी और थाने के चक्कर लगाने को मजबूर है। हाईवे लूट के मामले में तो पीड़ित पहले करीब 16 घंटे तक थरवई और सरायइनायत पुलिस के सीमा विवाद में उलझा रहा। एसीपी थरवई के हस्तक्षेप के बाद घटनास्थल सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों चौकी का निकला। पुलिस ने एक संदिग्ध को अपाचे बाइक समेत हिरासत में लिया है, लेकिन इसके बावजूद मुकदमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.