Gangapar News: लावारिश मूक महिला का सीएचसी कर्मियों ने शुरू किया इलाज
गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। सुबह मार्निंगवॉक के लिए निकले सीएचसी कर्मियों ने एक लावारिस मूक बधिर महिला को सड़क पर परेशान देखा तो उसे सीएचसी लाए और इलाज शुरू कर दिया।मंगलवार सुबह मांडा सीएचसी के चीफ फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह अपने सहकर्मी शुभम् कुमार, शैलेश कुमार, राम कृपाल व सत्यम् पांडेय के साथ मार्निंगवॉक के लिए रोज की तरह सीएचसी से बाहर वीपी प्रतापपुर राजमार्ग पर पहुंचे। सीएचसी से कुछ दूर सड़क के किनारे एक लावारिस मूक बधिर महिला को सीएचसी कर्मियों ने दर्द से तड़पते देखा। सीएचसी की कुछ महिलाकर्मियों को बुलवाकर पीड़ित महिला को सीएचसी ले गए। महिला के पैर में घाव थे और घाव के आसपास तमाम कीड़े पड़े थे। सीएचसी कर्मियों ने कीड़े और घाव की सफाई करके महिला की मलहम पट्टी कर दवा और दर्द निवारक इंजेक्शन दिया। फिलह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.