Gangapar News: लाल बहादुर शास्त्री सेवा निकेतन का 60 वां वार्षिकोत्सव कल
गंगापार, अक्टूबर 29 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। लाल बहादुर शास्त्री सेवा निकेतन का 60 वां वार्षिकोत्सव शनिवार 31 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे से लाल बहादुर शास्त्री तकनीकी इंटर कॉलेज मांडा खास में मनाया जाएगा। जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य जगत् वीर सिंह ने दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार अनिल शास्त्री होंगे तथा अध्यक्षता पूर्व सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार सुनील शास्त्री करेंगे। संस्था के निदेशक वैभव शास्त्री, पब्लिक स्कूल के निदेशक विभोर शास्त्री, सलाहकार मुदित शास्त्री, विद्यालय प्रबंधक व पूर्व महापौर चौधरी जितेन्द्र नाथ सिंह भी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: अनिल शास्त्री का तीन दिवसीय मांडा प्रवास आज से
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.